Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27मई: रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच खेला गया। आईपीएल के इस सीजन में हर मैच की तरह इस मैच में भी शाहरुख अपनी टीम का हौंसला बढ़ाते नजर आए। फाइनल में शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बच्चे और हमेशा की तरह मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ नजर आईं। इसके अलावा टीम की को-ओनर जूही चावला भी फिनाले का लुत्फ उठाती दिखीं। आखिरी मैच से शाहरुख, सुहाना और गौरी की कई तस्वीरें वायरल हुईं, लेकिन किंग खान की कुछ तस्वीरों ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया।

10 साल बाद केकेआर की जीत

आईपीएल 2024 के फिनाले में शाहरुख की टीम केकेआर ने जैसे ही बाजी मारी, शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईपीएल में केकेआर ने पूरे 10 साल बाद जीत दर्ज कराई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। जैसे ही टीम ने मैच अपने नाम किया, शाहरुख खान खुशी से उछल पड़े और पत्नी गौरी खान को गले लगा लिया। फिर शाहरुख ने गौरी का माथा चूमा और उन्हें टीम की जीत पर बधाई दी। यही नहीं, केकेआर के जीतते ही शाहरुख ने अपने सिग्नेचर पोज के साथ जीत की खुशी भी जाहिर की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *