Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 मई:तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह है इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो। दरअसल, अभिनेता लोगों के निशाने पर तब आ गए, जब एक कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। बालकृष्ण अभिनेत्री अंजलि की आगामी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि थे, जिसमें विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी उनके साथ थे। वायरल हो रहे एक वीडियो में बालकृष्ण मंच पर अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुन पा रही थीं।

मंच पर अभिनेता की हरकत से लोग हैरान
हालांकि, अंजलि ने मंच पर इसे हंसी में उड़ा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मंच पर उनके असभ्य और अपमानजनक व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी वीडियो साझा किया किया और उन्हें बदमाश कहा। उन्हें अपना भाषण देने और कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वीडियो में अभिनेता को बीच मंच पर आते ही अंजलि से हटने के लिए कहते हुए देखा गया। वे से गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने अंजलि को धक्का देकर किनारे कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *