Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

31 मई(दुबई): ईरान ने 28 जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय पंजीकरण अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान का मकसद दिवंगत इब्राहिम रईसी के उत्तराधिकारी का चुनाव करना है। ईरान के राष्टपति रईसी इस महीने की शुरुआत में सात अन्य लोगों के साथ एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान 19 मई की दुर्घटना के बाद के हालात से जूझ रहा है। तेहरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही देश में 2022 में महसा अमिनी की मौत के विरोध में प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

कौन करता है अंतिम निर्णय

राष्ट्र के सभी मामलों पर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (85) अंतिम निर्णय करते हैं। इस पांच दिवसीय अवधि में 40 से 75 वर्ष की आयु वाले और कम से कम स्नातकोत्तर की डिग्री वाले लोग संभावित उम्मीदवारों के रूप में पंजीकरण कराएंगे। सभी उम्मीदवारों को अंततः ईरान की 12 सदस्यीय संरक्षक परिषद द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। खामेनेई की देखरेख में काम करने वाली इस परिषद में मौलवी और न्यायविद शामिल हैं। इस परिषद ने कभी किसी महिला को उम्मीदवार स्वीकार नहीं किया, ना ही देश की शासन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की मांग करने वाले किसी व्यक्ति को। 

ईरान में कौन करवाता है चुनाव 

ईरान के गृह मंत्री अहमद वहीदी ने पंजीकरण अवधि के शुरू होने की घोषणा की है। देश की पुलिस का प्रभार संभालने वाला गृह मंत्रालय, बिना किसी ठोस अंतरराष्ट्रीय निगरानी के ईरान में चुनाव कराता है। वहीदी ने कहा, “ये चुनाव भी संसदीय चुनावों की तरह पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ, अच्छी प्रतिस्पर्धा और सभी लोगों की व्यापक भागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *