Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

6 जून : भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को हरा दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करने उतरी है। आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड बतौर कप्तान अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मैच को जीतकर एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।PauseUnmute

रोहित शर्मा के नाम हुआ खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 55 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 43 मैच जीते हैं। वहीं, एमएस धोनी ने 72 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इस दौरान उन्हें 42 मैचों में जीत मिली थी। ऐसे में रोहित शर्मा इस लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़कर आगे निकल गए हैं। वह एक जीत के साथ भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गए हैं। इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय कप्तान ने इतने मैच नहीं जीते हैं।

T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान 

  • 78 मैचों में 45 जीत – बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • 56 मैचों में 44 जीत – ब्रायन मसाबा (युगांडा)
  • 71 मैचों में 44 जीत – इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
  • 55 मैचों में 43 जीत – रोहित शर्मा (भारत)
  • 52 मैचों में 42 जीत – असगर अफगान (अफगानिस्तान)
  • 72 मैचों में 42 जीत – एमएस धोनी (भारत)
  • 76 मैचों में 41 जीत – एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

इस कप्तान को भी पछाड़ा

रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान को पीछे कर दिया है। असगर अफगान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने 52 टी20 मैचों में 42 जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा दुनियाभर में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 9 जून को भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी दो मैच अमेरिका और कनाडा के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को अभी ग्रुप स्टेज में अभी तीन और मैच खेलने हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *