Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कैबिनेट मंत्री ने मानवता मंदिर व गांव ढोलनवाल में लगे कैंपों का लिया जायजा
कहा, लोगों को इस कैंप का मिल रहा है पूरा लाभ

होशियारपुर, 09 फरवरी (भारत बानी) : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों संंबंधी आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 32,33 व 42 के लिए मानवता मंदिर व गांव ढोलनवाल की धर्मशाला में लगे कैंपों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले लोगों को तुरंत सेवाएं मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों को भी ध्यान से सुनते हुए उनका हल किया जाए। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, एडवोकेट अमरजोत सैनी, वरिंदर वैद भी मौजूद थे।  
कैबिनेट मंत्री उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में सभी गांवों व शहरों में यह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनकी घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम लोगों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से रोजाना यह कैंप शुरु किए गओ हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *