Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

आयुर्वेद और योग को दिनचर्या में शामिल करें: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव

चंडीगढ़, 4 मार्च (भारत बानी) : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और वर्तमान सरकार ने आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक अनुकरणीय कदम उठाए हैं । सरकार ने नारनौल के गांव पटीकरा में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोला है ताकि युवा वर्ग इस पद्धति में डिग्री लेकर लोगों की सेवा कर सकें।

 श्री यादव आज जिला महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर की व्यायामशाला में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को संबोधित कर रहे थे।

आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश यादव ने विभाग द्वारा लगाई आयुष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पहले के समय में लोग जड़ी बूटियों का प्रयोग करते थे और स्वस्थ रहते थे। आज भी स्वयं को  स्वस्थ रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद को अपनाना चाहिए और आयुर्वेद एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग ने ‘सुप्रजा योजना’ लागू की है। जिला के नसीबपुर गांव से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस योजना में स्वस्थ जननी व निरोगी संतान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *