Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 7 मार्च (भारत बानी) : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं को बधाई दी है। 

अपने बधाई संदेश में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह दिन महिलाओं की तरफ से समाज की तरक्की में डाले योगदान, समानता के सिद्धांत और महिलाओं के अधिकारों को उत्साहित करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को समाज में समानता देने के लिए जैंडर बजट लागू किया गया है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *