Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मई पटियाला : पंजाब में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर इलाकों में तापामन 40 डिग्री के पार है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4.6 डिग्री ज्यादा रहा। कई जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिला। इनमें मालवा और माझा का एरिया प्रमुख रहा। लू का केंद्र बठिंडा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। 

रात का पारा भी 3.1 डिग्री बढ़ा
पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी एक ही दिन में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 21.5 डिग्री तापमान श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 26.8, लुधियाना में 25.4, पटियाला में 26.0, पठानकोट में 23.8, बठिंडा में 26.4, जालंधर में 24.2 व बरनाला में 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
बठिंडा के अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, लुधियाना का 42.3, पटियाला का 42.3, पठानकोट का 42.3, फरीदकोट का 43.5, गुरदासपुर का 42.0, एसबीएस नगर का 40.5, बरनाला का 42.8, फिरोजपुर का 43.3, जालंधर का 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

एक सप्ताह में 64 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में एक मार्च 2024 से लेकर वीरवार तक सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बीते एक सप्ताह में भी यह सामान्य के मुकाबले 64 फीसदी कम रही है। आंकड़ों के मुताबिक 4.6 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले केवल 1.7 एमएम की बारिश हुई है। विभाग ने अगले दो हफ्तों में भी बारिश कम रहने की आशंका जताई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *