Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20 मई 2024 : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पंजाब में 26 जून से 1 जुलाई के आने के बीच आने के आसार है। वहीं हिमाचल में 22 जून, मध्यप्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। विभाग के अनुसार मानसून अंडमान व निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। 

राज्य में Red alert जारी 
बता दें कि राज्य में  हीट वेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो चुका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *