Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21 मई 2024 : पटियाला की तेजबाग कॉलोनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां रहने वाले 2 बच्चे रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उक्त बच्चे श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गए हैं। लापता बच्चे तेजबाग कॉलोनी निवासी कार्तिक और प्रिंस हैं, जिनके लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बता दें कि 17 मई को शहर की तेजबाग कॉलोनी से एक बस श्री अयोध्या धाम में श्री रामलल्ला जी के दर्शन के लिए गई थी। इस बस में प्रिंस और कार्तिक भी शामिल थे और बच्चे 18 मई को लापता हो गए थे। इसके बाद हैरान करने वाली बात ये है कि परिवार वालों को दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले। इस घटना के बाद परिजन परेशान हैं कि आखिर बच्चे कहां गए? कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो हो गया हो। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों का पता लगाने की अपील कर रहे हैं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *