Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 मई:  इस वक्त सोशल मीडिया पर यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है। उनका जो भी लुक सामने आता है फैंस उस पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। आईपीएल 2024 में अपने सिंपल लुक से सबका दिल जीत चुकीं प्रीति जिंटा अब जल्द ही Cannes 2024 के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। हालांकि उससे पहले एक्ट्रेस का कान्स लुक सामने आ चुका है।

प्रीति जिंटा को फिल्मी पर्दे पर अपना कमबैक करने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन सोशल मीडिया पर तो वह अपने खूबसूरत अंदाज से आग लगा रही हैं। आईपीएल 2024 में कुछ समय पहले जब एक्ट्रेस व्हाइट सूट और रेड दुपट्टा ओढे आई थीं, तो फैंस को उनकी फिल्म ‘वीर-जारा’ याद आ गयी थी।

सफेद शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा की हाल ही में एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह शिमरी व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रीति बस अब से कुछ ही समय कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक करते हुए नजर आएंगी, लेकिन उससे पहले उनके फैन क्लब ने फ्रांस के रिवर साइड पर फोटोशूट करवाते हुए एक्ट्रेस की एक बेहद ही प्यारी वीडियो शेयर की है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *