Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 मई(अबोहर): पंजाब में 1 जून को चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चुनाव प्रचार के लिए अबोहर पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अबोहर की जनता ने प्यार के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है और आप लोग सहयोग देने में हमेशा आगे रहे हैं। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि अगर संसद में 13 हाथ होंगे तो पंजाब का पैसा रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है।

उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सुखबीर बादल संसद में थे तो उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्यसभा में पहले से ही 7 लोग हैं और जब 13 लोग भी संसद में पहुंचेंगे तो कुल संख्या 20 हो जाएंगे और फिर देखिये पंजाब कैसे आगे बढ़ता है। किसी गरीब का चूल्हा नहीं बुझने दूंगा। इस क्षेत्र में फूड प्रोसेंसिंग के लेकर आने हैं।   उन्होंने कहा कि हमने मिड डे मील में केले की जगह किन्नू देना शुरू कर दिया है, जिससे अब किन्नू रूलेगा नहीं। केले हम केरल से आयात करते हैं, जबकि किन्नु हमारे पास उगाया जाता है।

जब जिस फल का मौसम आएगा तो वे वही फल अपने बच्चों को देंगे। मुख्यमंत्री मान ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री पंजाब के लोगों को धमकी देकर चले गए कि वे 4 जून को भगवंत मान की सरकार तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमें 92 सीटें दी हैं और वे उनकी सरकार कैसे तोड़ेंगे क्योंकि लोगों ने उन्हें प्यार से जिताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शायद सोचते होंगे कि वे पैसे देकर उन्हें खरीद लेंगे, लेकिन खरीदा तो वह जाता है मंडी में हो। जो मंडी में नहीं उनकी कीमत क्या लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पंजाबियों से प्यार से जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब नाराजगी की बात आती है तो उन्हें जवाब देना भी आता है। पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जिसकी मुख्यमंत्री को बाई जी कहकर बुलाते हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *