Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 मई 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के शहरों में तापमान 48 डिग्री पार हो सकता है, जिससे आज पुराने सभी रिकार्ड टूटने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। साथ ही हीटवेव का रैड अलर्ट जारी किया गया है। 

विभाग अनुसार गत शाम पंजाब के जिला फरीदकोट का तापमान 47.7 डिग्री, जो अन्य के मुकाबले सबसे अधिक दर्ज किया गया है। बता दें कि भीषण गर्मी और लू लगने से कई लोग अपनी जान खो चुके है और तो और हर रोज कई बेहोश हो रहे है। वहीं विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा चुकी है कि दोपहर  12 बजे से 3 बजे तक चिलचिलाती धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए, इसलिए हमें सुबह और शाम बाहर के काम करने चाहिए। हर आधे घंटे के बाद भले ही हमें प्यास न हो पानी पीना चाहिए पर  मिर्गी या हृदय रोग से पीड़ित लोग, गुर्दे या जिगर की बीमारी वाले व्यक्ति जो तरल प्रदार्थ की सीमित मात्रा पर हैं उन्हें पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *