Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28मई: मीठे की क्रेविंग सुबह के समय या आधी रात को कभी भी हो सकती है। जब मीठा खाने की इच्छा होती है तो हमें कुछ भी नज़र नहीं आता है और बिना कोई नुकसान जानें सीधा उस पर धावा बोल देते हैं। लेकिन अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो तो क्या आपको मीठा खाना चाहिए? अगर मीठा खा रहे हैं तो चीनी या गुड़ किसका सेवन करना चाहिए, क्या अपने कभी इस बारे में सोचा है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा सही है? नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर की सीनियर डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी से जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

कोलेस्ट्रॉल में चीनी या गुड़ क्या खाएं?

चीनी और गुड़ दोनों ही मिठास और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट चीनी की बजाय गुड़ खाने की सलाह देते हैं। हालांकि दोनों एक ही चीज से बनाए जाते हैं, लेकिन बनाने का प्रोसेस बेहद अलग होता है। जहां चीनी को प्रोसेस और रिफाइंड करके बनाया जाता है वहीं गुड़ में नेचुरल शुगर होता है।  डॉ। वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “चीनी का ज़्याद सेवन करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है इससे कई बीमारियां जन्म लेती हैं। वहीं गुड़ का अगर आप संतुलित सेवन करते हैं तो इससे आपको फायदा होगा।

हाई कोलेस्ट्रॉल में चीनी खाने के नुकसान

चीनी का स्वाद हम सभी को पसंद आता है और उसे खाने से मन शांत होता है यहां तक की आपको तुरंत ऊर्जा भी मिलती है। चीनी में मौजूद मिठास सिर्फ कोलस्ट्रॉल ही नहीं बढ़ाती बल्कि कई बीमारियों का कारण बनती है। चीनी का ज़्यादा सेवन करने से डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां और मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। शुगर के सेवन से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मीठे में और क्या खाएं?

अगर आपक कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है और आपको मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप चीनी की बजाय और गुड़ का सेवन करें है। गुड़ के पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हैं। इनके आलावा आप मीठे में सेब, नाशपाती जैसी फलों का सेवन भी करें।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गुड़ के फायदे

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *