Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

3जून(वाशिंगटन): अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से न्याय प्रणाली का सम्मान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायाधीश के उस फैसले पर अनुचित व्यवहार न दिखाने का आग्रह किया है, जिसमें उन्हें ‘पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया है। बता दें कि अमेरिकी अदालत के फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प भड़क गए। अदालत से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बात की और इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। ट्रम्प ने जज को विवादित बताते हुए कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सुनवाई है। जनता 5 नवंबर को इसका जवाब देगी। 

क्या बोले जो बाइडन

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ”डोनाल्ड ट्रंप को अपना बचाव करने का हर अवसर दिया गया। 12 जूरी सदस्यों ने इस फैसले पर सुनवाई की है। इस जूरी ने भी वही तरीका चुना है जो अमेरिका में हर जूरी ने चुना है। सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद जूरी सर्वसम्मति से एक निर्णय पर पहुंची। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को सभी 34 गंभीर अपराधों में दोषी पाया। अब उन्हें अवसर दिया गया है और उन्हें उस निर्णय के विरुद्ध अपील करनी चाहिए जैसे कि हर किसी को अवसर मिलता है। अमेरिकी न्याय प्रणाली इसी तरह काम करती है।” 

ट्रंप के बयान की निंदा

जो बाइडन ने जूरी के निर्णय पर ट्रंप की उस टिप्पणियों की आलोचना की, जिसमें उन्होंने यह दावा किया था कि इस फैसले में धांधलेबाजी की गई है। बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ”यह लापरवाही है, यह खतरनाक है, यह गैरजिम्मेदाराना है कि कोई भी यह कहे कि इसमें धांधली हुई है वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्हें फैसला पसंद नहीं है।” वहीं ट्रंप ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि ”जहां तक मुकदमे की बात है यह बहुत अनुचित था। आपने देखा कि हमारे पक्ष के कुछ गवाहों के साथ क्या हुआ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *