Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

3जून:पंजाब में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलते हुए अब पारा 45.1 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर और न्यूनतम 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन कई जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब में पारा और गिरने की संभावना है। पटियाला में बीते 24 घंटे के दौरान 1.7 एमएम, बरनाला में 1.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। हवाएं भी चल रही हैं।पंजाब में लू की स्थिति जारी रहने की आशंका है। हालांकि, अगले तीन दिन के दौरान गर्मी की प्रचंडता में धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी। 

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन कई जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *