Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

4जून: लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। नतीजे आने से पहले ही चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपने पांच बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया है। जबकि पांच पदाधिकारियों को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। ये सभी पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। ये सभी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पवन बंसल के करीबी बताए जाते हैं। 

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

इन सभी पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। इनमें से ज्यादातर कांग्रेस के स्थानीय वो नेता है जो मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद से ही विरोध कर रहे थे।

किन नेताओं को किया गया निलंबित

जिन 6 नेताओं को पार्टी से निलंबित किया गया है उन सभी के नाम नीचे लिस्ट में देखे जा सकते हैं।  

  • दीपा दुबे (पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंडीगढ़)
  • हाफिज अनवारुलहक (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • रवि ठाकुर( जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • अभिषेक शर्मा शैंकी
  • साहिल दुबे( ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

किन पदाधिकारियों को उनके पद से किया गया मुक्त

चंडीगढ़ कांग्रेस ने जिन पदाधिकारीयों को उनके पद से मुक्त किया है उनके नाम नीचे दी गई सूची में देखे जा सकते हैं। 

  • हरफूल कल्याण (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • हकम सरहदी (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • विनोद शर्मा (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • सतीश कैंथ (स्पोक्सपर्सन, सीटीसीसी)
  • मनोज गर्ग (सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *