Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

5 जून दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पनियाड़ में  हाईटेक नाका लगाकर एक बस को रोक कर चैकिंग दौरान बस में बैठे चार युवकों से अलग-अलग ब्रांड के 23 मोबाइल फोन और 6 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने की खबर मिली है।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख दीनानगर हरप्रीत सिंह ने बताया कि थानेदार बलकार सिंह समेत पुलिस पार्टी शुगर मिल पनियाड़ नाका लगाकर नेशनल हाईवे पर आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। किसी मुखबिर ने खास सूचना दी कि कुछ युवकों द्वारा  रेलवे स्टेशन कटरा (जम्मू और कश्मीर) और विभिन्न स्थानों से अलग-अलग कंपनियों एंडरायड फोन बड़ी गिनती में चोरी किए गए हैं और एक निजी कंपनी की बस में कटरा से अमृतसर आ रहे हैं। इस बारे जानकारी मिलने पर जांच अफसर ने जब बस पठानकोट साइड से आ रही थी , को रोक कर चैक किया। जिसमें सवार उक्त व्यक्तियों के किट बैग चैक किए जिनमें से चोरी के 23 मोबाइल फोन अलग-अलग मार्का व 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

पुलिस की जांच के बाद लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह बल्लड़वाल थाना अजनाला अमृतसर देहाती, सचिन पुत्र काला निवासी आटा मंडी गेट हकीमा अमृतसर, अर्जुन सिंह पुत्र पुरुषोतम सिंह निवासी टेंट वाली गली तरनतारन रोड अमृतसर, राहुल सिंह  पुत्र वीरू सिंह टाहली चौक अमृतसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *