Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13जून: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली की सबसे बड़ी चीयर लीडर हैं और उन्हें सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह हर मैच के दौरान अपने पति के साथ मौजूद रहती हैं। अब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच से अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री को किसी पर गुस्सा होते देखा जा सकता है। मैच के दौरान अनुष्का को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में एक शख्स से बात करते हुए गुस्सा करते देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो से यह साफ नहीं है कि आखिर वो शख्स कौन है और उससे अभिनेत्री क्या कहना चाह रही थी, लेकिन वह किसी बात को लेकर परेशान दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा

अनुष्का शर्मा का यह वीडियो मिस्टर हैमक्से नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें अनुष्का को यूं गुस्से में देखकर उनके फैंस भी परेशान और कन्फ्यूज हो गए हैं। अनुष्का के गुस्सा करते इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “भाभीजी एग्रेसिव हो रही हैं।” एक अन्य ने कमेंट किया- “भाभीजी गुस्से में लग रही है। आखिर बात क्या है?” वहीं एक फैन ने अनुष्का का सपोर्ट करते हुए कमेंट किया, “मनुष्य खुश और आक्रामक दोनों हो सकता है… हम सभी ऐसा करते हैं तो इसमें कौन सी बड़ी बात है!”

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका के साथ अनुष्का ने दिए पोज

दूसरी तरफ हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर खूब चर्चा में थी। दरअसल, 9 जून को टी20 विश्व कप मैच में भारत के द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री के साथ एक ग्रुप फोटो क्लिक कराई थी। अनुष्का, रितिका के साथ पोज देते हुए ये फोटो धनश्री ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर में अनुष्का पोज देते हुए एक बड़ी मुस्कान देते नजर आईं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *