Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

26 जून(जोधां)  : पुलिस थाना जोधां व पुलिस चौकी छपार की पुलिस पार्टी ने संयुक्त सर्च आप्रेशन कर एक आरोपी को भुक्की के 45 बैगों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी हीरा सिंह एस.एच.ओ. जोधां ने बताया कि संदिग्ध पुरुषों की चैकिंग के संबंध में पुलिस पार्टी लताला में मौजूद थे। 

मुखबिर ने सूचना दी कि गांव लताला में जंड वाले रास्ते में एक व्यक्ति ने अपने घर में भुक्की छुपा कर रखी है। यदि अभी छापेमारी की जाए तो आरोपी को भुक्की सहित काबू किया जा सकता है। इस पर पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी लताला के घर छापा मारा तो घर के कमरे में रखी 9 क्विंटल भुक्की (45 बैग) मिले। अवतार सिंह रेशम अपने साथी बलजीत सिंह मीता पुत्र बलवीर सिंह वासी झुनेर, जिला मालेरकोटला के साथ मिलकर यह भुक्की बेचता था। पुलिस ने अवतार सिंह को काबू करके दूसरे आरोपी बलजीत सिंह की तलाश जारी कर दी है। काबू किए आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *