Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

26 जून:टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर में जल्दी ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। इससे पहले भी कुछ महीने पहले युविका की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं, लेकिन कपल ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। लेकिन, अब दोनों ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि दोनों जल्दी दो से तीन होने वाले हैं। रियेलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला ने एक ये गुडन्यूज फैंस संग साझा करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

फैंस को प्रिंस-युविका ने दी गुडन्यूज

प्रिंस नरूला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक बड़ी और एक छोड़ी कार नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रिंस भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रिंस और युविका ने फैंस के साथ वो गुड न्यूज शेयर की, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था।

प्रिंस नरूला ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट

फोटो शेयर करते हुए युविका-प्रिंस ने कैप्शन में लिखा- ‘आप सबको हेलो, मुझे नहीं पता कि हम अपनी फीलिंग्स को अभी कैसे बयान करें। हम बहुत खुश भी हैं और सेम टाइम पर नर्वस भी हैं। भगवान के थैंकफुल भी हैं और पेरेंट्स के लिए सुपर एक्साइटेड भी हैं। क्यूंकि, प्रिविका बेबी आने वाला है बहुत जल्द। अब सब उसके लिए हो जाएगा बेबी। युविका तुम दूसरे नंबर पर आओगी अब मेरे मम्मी पापा के लिए मैं भी दूसरे नंबर पर हो जाउंगा क्योंकि, हमारे लाइफ का जो सेंटर होने वाला है वो आने वाला है।’

प्रिंस नरूला ने भगवान को कहा शुक्रिया

‘इतना कुछ है, जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की है कि जब भी मैं बाप बनूंगा उसके लिए सब होना चाहिए, जैसे सब पेरेंट्स सोचते हैं। मेरा भी वो सपने थे, जैसे हमारे मां-बाप ने हमे पाला और अच्छे दिल का और अच्छा इंसान बनाया है हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। वो पहले दिन से लेकर अभी तक की जर्नी जब हमे पता चला था कि हम माता-पिता बनने वाले हैं एक्साइटमेंट वाले अलग-अलग इमोशन्स थे। भगवान का शुक्राना, जिसने हर खुशी दी है हमें। मुझे मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और प्यारा गिफ्ट देने के लिए थैंक यू बेबी।’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *