Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28 जून: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार एक्टर्स और सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कुछ यूट्यूबर भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शो के पहले एपिसोड से ही घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। शो में रणवीर शौरी-अरमान मलिक, विशाल पांडे और पौलोमी दास की पहले ही तू-तू मैं-मैं हो चुकी है। शो में सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट की चर्चा है, वह हैं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित। चंद्रिका दीक्षित ने बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली है। शो में एंट्री लेने के बाद चंद्रिका दीक्षित ने अपने स्ट्रगल और पति के साथ लव स्टोरी पर खुलकर बात की। हालांकि, सोशल मीडिया से पता चलता है कि कई यूजर शो में उनकी एंट्री से खुश नहीं हैं।

पौलोमी के अंदाज से खुश हुए फैन

दूसरी तरफ एक्ट्रेस और मॉडल पौलोमी दास भी काफी सुर्खियों में हैं। अपने जबरदस्त अंदाज से उन्होंने बिग बॉस हाउस में हंगामा काट रखा है। दर्शकों को पौलोमी का अनफिल्टर्ड अंदाज पसंद आ रहा है। इस बीच पौलोमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद्रिका दीक्षित के सामने उन्हीं की बेइज्जती करती नजर आ रही हैं। पौलोमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

पौलोमी ने म्यूट किए वड़ा पाव गर्ल के वीडियो

इस वीडियो में पौलोमी दास चंद्रिका दीक्षित से बात करती नजर आ रही हैं, जहां वह कहती हैं कि अपनी इंस्टाग्राम फीड में वह ‘वड़ा पाव गर्ल’ के वीडियो देख-देखकर पक चुकी थीं, जिसके चलते उन्होंने उनके वीडियो म्यूट कर दिए थे। बता दें, चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हैं। ऐसे में चंद्रिका के सामने उन्हीं के बारे में ये बात कहने पर सोशल मीडिया पर पौलोमी की चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर उनके इस अंदाज पर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

वड़ा पाव देख के थकीं पौलोमी दास

पौलोमी वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित से बात करते हुए कहती हैं कि ‘मैं वड़ा पाव देख-देखकर इतना थक गयी थी कि मैंने इंस्टाग्राम पर गई और वहां एक सेटिंग होती है, जहां आप वो वर्ड म्यूट कर सकते हैं। ताकि, उसका सजेशन आपकी फीड में ना आए। तो मैंने वही किया, मैंने वड़ा पाव वर्ड को ही म्यूट कर दिया। मैंने तब सोच लिया था कि बस, अब मैं वड़ा पाव नहीं देख सकती।’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *