Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

1 जुलाई(इस्तांबुल) तुर्की में भीषण विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत होनेकी खबर सामने आ रही है, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तुर्की के पश्चिमी शहर इजमीर में रविवार को हुई, जहां एक रेस्तरां के टैंक में बड़ा विस्फोट हो गया। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हुई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि से सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास जोरदार धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि नजदीकी इमारतों को मामूली क्षति ही पहुंची है। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीसियों बचावकर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। इजमीर के गवर्नर सुलेमान एल्बन ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि घायलों में से 40 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकियों का इलाज किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीम मौके पर मौजूद है। 

एक संदिग्ध हिरासत में

अचानक हुए टैंक में विस्फोट से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। अभी तक विस्फोट का असली कारण पता नहीं चल सका है। मगर अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। (एपी) 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *