Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

4 जुलाई (बिजनेस): सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,450 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने का वायदा भाव चढ़े

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज तेजी के साथ 72,412 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 72,485 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,407 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 169 रुपए की गिरावट के साथ 91,852 रुपए पर खुला। इस समय इसने 91,959 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 91,617 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,365.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,369.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,367.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 30.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *