Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 10 जुलाई 2024 किसान आंदोलन के दौरान मारे गए युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसमें कहा गया है कि शुभकरण की मौत पुलिस की गोली से नहीं, बल्कि बंदूक की गोली से हुई है। इसका खुलासा हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में हुआ है जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि शुभकरण की मौत शॉट गन से हुई है और पुलिस कभी भी शॉट गन का इस्तेमाल नहीं करती।

ऐसा लग रहा है जैसे किसानों की तरफ से किसी ने फायरिंग की है और शुभकरण को भी काफी करीब से गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल यह गोली कहां से और किसने चलाई, यह जांच का विषय है। एस.आई.टी. पूरे मामले की जांच में और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *