Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Sarfira OTT Release Date & Time: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की असफलता के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए बड़े पर्दे पर दस्तक दी है. सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित ये फिल्म सूर्या की तमिल हिट ‘सोरारई पोटरू’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं आज जब इस फिल्म ने फाइनली बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है तो फैंस अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं. चलिए यहां जानते हैं थिएट्रिकल रिलीज के बाद ‘सरफिरा’ ओटीटी पर कब, कहां रिलीज होगी?

‘सरफिरा’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
अच्छी चर्चा और हाई एक्स्पेक्टेशन के बीच अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ आज (12 जुलाई) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.इसी के साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा हो रही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि ये फिल्म ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी. तो बता दें कि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ‘सरफिरा’ के ओटीटी राइट्स सिक्योर कर लिए हैं. ‘मैदान’, ‘लापता लेडीज’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के पैटर्न की तरह ही  ‘सरफिरा’ भी थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद, शायद अगस्त के एंड तक अपना डिजिटल डेब्यू कर सकती है. हालांकि फिल्म को ओटीटी रिलीज को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *