Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फिल्लौर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से शुरू हुआ मामला, जिसमें मृतक के परिवार के सदस्य आरोप लगा रहे थे कि उनके नौजवान बेटे को उसके दोस्त ने मौत के घाट उतारा है, जिसे दुर्घटना में खरोच तक नहीं आई। इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने  यू.एस.ए. मेड पिस्टल और रिवाल्वर के साथ मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि अगर 22 वर्षीय जैसमीन की सड़क दुर्घटना में मौत न होती तो उसने अपने इसी दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतारना था। उससे पहले ही उनका मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और  22 वर्षीय जैसमीन की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस दिन-रात जांच में जुटी हुई थी।  

पत्रकारों को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. फिल्लौर सरवनजीत सिंह व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गत सप्ताह आधी रात को सड़क पर मोटरसाइकिल सवार हर्ष सोनी 22 अपने दोस्त जैसमीन 23 वासी गांव भट्टियां लुधियाना के साथ जा रहा था। इस दौरान हुई दुर्घटना में जैसमीन बुरी तरह से घायल हो गया जबकि हर्ष सोनी किसी तरह बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही अपरा पुलिस चौकी के इंचार्ज एस.आई. सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां हर्ष सोनी की माता भी पहुंच चुकी थी। घायल जैसमीन को एम्बुलैंस में डाल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे उतारने लगे तो जैसमीन के डब में लगी रिवाल्वर बाहर आ गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया जबकि हर्ष सोनी के डब में जो यू.एस.ए. मेड पिस्टल लगी थी, वह घटनास्थल पर गिर गई थी। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *