Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बरनाला : बरनाला इलाके में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वह थाने से महज 2 मिनट की दूरी पर स्थित दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई है।  

जानकारी के अनुसार गत रात चोर बरनाला के मुख्य सदर बाजार की 2 दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। इस दौरान एक दुकान से हजारों रुपए की चोरी हो गई जबकि दूसरी दुकान का शटर तोड़ने के बाद आगे शीशे लगे होने के कारण चोरी नहीं हो सकी। इससे लाखों रुपये का नुकसान से बचाव हो गया।  

पीड़ित दुकानदार रिंकू बंसल व काला सिंह सहित अन्य दुकानदारों व व्यापारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि यहां बिल्कुल पास ही बरनाला का मुख्य पुलिस स्टेशन है। फिर भी इन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस को इन पर सख्ती करनी चाहिए और इन वारदातों पर नकेल कंसनी चाहिए। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पर काबू कर लिया जाएगा। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *