Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं. जहां हाल ही में उनके एयरपोर्ट लुक को देखकर फैंस उनके प्रेग्नेंसी की बातें करने लगे थे तो वहीं अब इन खबरों के बीच विक्की कौशल की लेटेस्ट फिल्म बैड न्यूज की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कैटरीना कैफ स्पॉट हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार उन्होंने खूबसूरत वाइट ड्रैस पहनी थी, जिसमें वह पैपराजी को पति विक्की के साथ पोज देती हुई नजर आईं. इसकी वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दरअसल, हाल ही में बैड न्यूज की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अनन्या पांडे, करण जौहर, रकुलप्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, लक्ष्य और वामिका गब्बी नजर आए. लेकिन जिसने ध्यान खींचा वह थीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी. इवेंट में कैटरीना वाइड ड्रेस तो विक्की कौशल प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक कोट और पैंट में स्क्रीनिंग पर पहुंचे. इस दौरान कपल पैपराजी को पोज देते हुए कैटरीना कैफ के चेहरे की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है. वहीं फैंस का कहना है कि वह इंतजार कर रहे हैं जब कपल गुड न्यूज फैंस को देगा. 

इससे पहले पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था. इस दौरान वह ओवरसाइज्ड वाइट शर्ट और ब्लैक जींस के साथ लाइट ब्लू जॉगर्स के लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर मोहर लगा दी थी और उनके लूज फिटिंग कपड़ों को प्रेग्नेंसी का नाम देते नजर आए. 

गौरतलब है कि 19 जुलाई को विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज रिलीज हो गई है, जिसे आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की गुड न्यूज का सीक्वल कहा जा रहा है. 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *