Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी. उन्होंने शादी से पहले सीरीज हीरामंडी में फरीदन का रोल निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी. दर्शकों ने उन्हें फरीदन के रोल में खूब पसंद किया. एक्ट्रेस ने अब बताया कि उन्हें जटिल, निगेटिव रोल निभाना पसंद है. एक्ट्रेस का मानना है कि वेब सीरीज हीरामंडी में फरीदन के रोल से पहले किसी ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था.

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि किसी ने मुझे इमेजिन किया. संजय सर ने मुझे उस तरह की भूमिका में देखा. मैं सचमुच उनकी आभारी हूं. साथ ही, मैं कब से कहती आ रही हूं कि मुझे निगेटिव या विलेन के किरदार निभाने में दिलचस्पी है. जब तक उन्होंने मुझे फरीदन के रोल में नहीं लिया, तब तक किसी ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया. इसलिए मैं वाकई में उनकी आभारी हूं. एक एक्ट्रेस के रूप में इस तरह के चैलेंज लेना और कुछ अलग करना बहुत अच्छा है. आप कब तक आम लड़की, प्रेमिका, प्यारी पत्नी का रोल निभाएंगे? मेरे लिए उस तरह की भूमिका निभाना बहुत मजेदार था.’

फिल्म में साथ काम कर चुके हैं सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को सिविल मैरिज की थी. तब से, कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़ी बातें साझा कर रहे हैं. सोनाक्षी ने अपने विदाई समारोह की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और एक इमोशनल नोट लिखा था, ‘शादी में मां रोने लगीं, जब उन्हें यह जानकर शॉक लगा कि मैं घर छोड़कर जा रही हूं, मैंने उनसे कहा, ‘मां चिंता मत करो. आज उनकी कुछ ज्यादा याद आ रही है, इसलिए मैं खुद से भी यही बात कह रही हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि रविवार को घर पर सिंधी करी बनेगी…जल्द ही मिलते हैं.’ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने फिल्म ‘डबल एक्सएल’ और म्यूजिक वीडियो ‘ब्लॉकबस्टर’ में स्क्रीन स्पेस साझा किया था.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *