Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बीजिंग 26 अगस्त 2024 . फिलीपींस और चीन ने एक दूसरे पर दक्षिण चीन सागर में एक-दूसरे के जहाजों को टक्कर मारने का आरोप लगाया है. चीन का दावा है कि फिलीपींस के जहाज ने जानबूझकर उसके जहाज को टक्कर मारी, लेकिन मनीला ने इस दावे को निराधार बताया है. चीन के कोस्टगार्ड का कहना है कि उसने फिलीपींस के उन कर्मियों को बचाया है, जो दक्षिण चीन सागर में विवादित तट के पास फिलीपींस के जहाज के टकराने के बाद पानी में गिर गए थे. हालांकि, फिलीपींस ने रविवार को चीन के दावों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि चीनी जहाज ने फिलीपींस के जहाज को टक्कर मारी थी.

हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच साउथ चाइना सी के समुद्र में बार-बार टकराव हुआ है. शनिवार को मनीला ने चीन पर हाल ही में उसके गश्ती विमान पर दो बार फ्लेयर्स दागने का आरोप लगाया.  चीन ने लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करना जारी रखा है. उसने अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के इस फैसले को नजरअंदाज किया है कि उसके दावों का कोई कानूनी आधार नहीं है. चीन तटरक्षक बल ने रविवार को कहा कि फिलीपीन जहाज ने बार-बार गंभीर चेतावनियों को नजरअंदाज किया और जानबूझकर चीन के जहाज के पास जाकर उसे टक्कर मार दी.

चीन ने लगाया आरोप
चीनी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता गान यू ने कहा कि यह टक्कर विवादित समुद्री इलाके सबीना शोल के पास हुई. जो फिलीपीन द्वीप पलावन से 140 किमी (87 मील) पश्चिम में और निकटतम चीनी भूभाग हैनान द्वीप से लगभग 1,200 किमी (746 मील) दूर है. गान यू ने कहा कि टक्कर तब हुई जब फिलीपीन के एक जहाज ने नानशा द्वीप समूह में जियानबिन रीफ के पास तैनात अपने देश के दूसरे जहाज को सप्लाई देने की कोशिश की. चीन ने कहा कि फिलिपींस के जहाज ने उसके आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया.

चीन ने फिलिपींस को दी चेतावनी
सबीना शोल और स्प्रैटली द्वीपों के लिए चीनी नामों का उपयोग करते हुए गान ने कहा कि चीन फिलीपींस को चेतावनी देता है कि वह अपने ऐसे कामों को तुरंत बंद कर दे, अन्यथा फिलीपींस इस स्थिति के सभी नतीजों को भुगतेगा. स्प्रैटली द्वीपों पर मनीला भी अपना दावा करता है. फिलीपींस ने कहा कि उसके जहाजों को चीनी पक्ष की ओर से आक्रामक और खतरनाक जंग के हालातों का सामना करना पड़ा. जबकि वे फिलिपींस के मछुआरों को डीजल, भोजन और दवाओं की सप्लाई करने के लिए मानवीय मिशन पर थे.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *