Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 04 सितम्बर 2024 : फैस्टीवल सीजन शुरू होने में एक माह समय बचा है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जम्मू तवी से वाया अम्बाला से गोरखपुर और वाराणसी के लिए स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अम्बाला से 10 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी। अम्बाला मंडल के डी.आर.एम. ने बताया कि चंडीगढ़ और अम्बाला से चलने वाली लंबे रूट की सभी ट्रेनें फुल होने के कारण स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी गई। यह दोनों ट्रेनें 38 फेरे लगाएंगी।

जम्मूतवी से कोलकाता

जम्मूतवी से वाया अम्बाला होते हुए कोलकाता तक गाड़ी संख्या 04682 हर मंगलवार को 8 अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन जम्मूतवी से रात 11.20 बजे चलेगी और सुबह 6.08 बजे अम्बाला पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 1 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। कोलकाता से यह ट्रेन हर बुधवार रात 11.45 बजे चलेगी और अम्बाला दूसरे दिन सुबह 5 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, बरेली, शहजाहनपुर, लखनऊ, रॉय बरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, असनसोल जंक्शन होते हुए कोलकाता जाएगी।

अम्बाला होते हुए बरौनी जंक्शन
रेलवे की तरफ से जम्मूतवी से बरौनी के लिए दूसरी स्पैशल ट्रेन चलाई है। गाड़ी संख्या 04646 जम्मूतवी से 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक हर बुधवार सुबह 5.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे अम्बाला और अगले दिन दोपहर 12.10 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04645 बरौनी से हर शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर, बचवारा होते हुए बरौनी जाएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *