Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 अक्टूबर 2024 : अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। कंगना ने हिमाचल प्रदेश में फैले नशे के लिए सीधे तौर पर नाम लिए बगैर   पंजाब को जिम्मेदार ठहराया है।

एक समागम में संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि हमारे आगे-पीछे के राज्यों से नई-नई चीजें यहां आने लग जाती है, चाहे चिट्टा हो, उग्रता हो… यां कुछ भी। आपको पता ही है कि मैं किस राज्य की बात कर रही हूं। इनका स्वभाव बेहद गर्म होता है और बहुत हुलड़बाज होते है। यह नशा करते है, शराबें पीते हैं  और हुल्ड़बाजी करते है।  कंगना ने कहा कि मेरी हिमाचल के बच्चों से अपील है कि वे इनके प्रभाव में ना आए। हमने इनसे कुछ नहीं सीखना, इन्होंने हमारी जवानी को बर्बाद कर दिया है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *