Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 11 अक्टूबर 2024 : यहां के रामामंडी से होशियार पुर रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव नौली पतारा के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सड़क पर बाइक गिरी हुई है, जिसके पास युवक का शव भी पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। 

जांच में पता चला कि मृतक पैलेस में वेटर का काम करता था। गत रात भी काम करने के लिए पैलेस में गया था। घर लौटते समय हादसा हो गया। फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे खंगाले जा रहे तांकि हादसे के बारे में पता लग सके। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *