Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

ममदोट 14 अक्टूबर 2024 : पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव में कई तरह के मामले सामने आए हैं, खासकर पेपर खारिज होना, फाइलें चोरी होना आदि। अब सूचियां लगने व चुनाव निशान अलॉट होने के बाद गांव में चुनाव मैदान पूरी तरह गरमा गया है।  

इस चल रहे चुनाव में कई दिलचस्प कहानियां भी सामने आ रही हैं, जिनमें से ममदोट ब्लॉक के एक गांव कोठे किली वाले में बेहद दिलचस्प चुनाव होने जा रहे हैं। इस गांव में सरपंची चुनाव के लिए मां-बेटे एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए हैं।

एक तरफ मां सुमित्रा चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला अपने बेटे बोहड़ सिंह से है। हालांकि इस गांव में एक-दो उम्मीदवार और भी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबले में मां-बेटे ही बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव वासियों ने दोनों को मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। अब 15 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि जीत किसकी होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *