Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अबोहर 04 नवम्बर 2024 : स्थानीय मोहल्ला आनंद नगरी में कुकर फटने से ब्लास्ट हो गया। जिससे गैस चुल्हा व कुकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बलास्ट होने पर आसपास के लोग सकते में आ गये। कुकर में पकाया जा रहा साग उड़ कर महिला की आंखों में पड़ने से वह मामूली रूप से जख्मी हो गई जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी अनुसार आनंद नगरी गली नंबर 3 निवासी महिला सुदेश रानी पत्नी सतीश सिडाना घर में कुकर में साग बना रही थी इस दौरान वह किसी अन्य काम में बिजी हो गई व कुकर नहीं संभाला जिसके बाद कुकर में भाप ज्यादा बनने की वजह से कुकर फट गया व जोरदार धमाका हुआ व कुकर में बनाया जा रहा साग रसोई की दीवारों में चिपक गया व गैस चुल्हा भी उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही इससे आग लगने से बचाव रहा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब सुदेश रानी ने जोरदार आवाज सुनी तो रसोई में पहुंची तो इस दौरान साग उड़कर उसकी आंखों में भी पड़ गया जिससे वह गिर गई। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया ।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *