Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

गन्ना किसानों को सबसे अधिक गन्ने का मूल्य (स्टेट एग्रीड प्राइस) देने में देश का नेतृत्व करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एस.ए.पी. में प्रति क्विंटल 10 रुपए की बढ़ौतरी की घोषणा की। इससे किसानों को गन्ने की फसल का प्रति क्विंटल 401 रुपए मूल्य मिलेगा। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसीलिए किसानों को 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब देशभर में गन्ने का सबसे अधिक दाम देगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार किसानों को देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ही गन्ना किसानों को सबसे अधिक कीमत दी है और अब भी इसी दिशा में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गन्ने की अग्रणी किस्मों के लिए किसानों को 401 रुपए प्रति क्विंटल और गन्ने की मध्यम-पिछड़ी किस्मों के लिए 391 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य देगी। सी.एम. भगवंत सिंह मान ने कहा कि गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (एस.ए.पी.) देश में सबसे अधिक है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ की सृष्टि सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। सी.एम. मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोगों के पैसे का उपयोग उनकी भलाई के लिए कुशलतापूर्वक कर रही है और राज्य में कई जनहितैषी एवं विकासोन्मुख नीतियां लागू की गई हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *