Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो )-इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लेबनान में जारी युद्ध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को मंजूरी दे दी है। इससे लेबनान में संघर्ष समाप्त होने का रास्ता साफ हो गया है। इस युद्ध में लगभग 3,800 लोग मारे गए और 16,000 अन्य घायल हुए।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अब इस सीजफायर समझौते की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा की जा सकती है।

समझौते के तहत इजरायली सैनिकों को दक्षिणी लेबनान से वापस हटना होगा और वहां लेबनान की सेना की तैनाती होगी, जबकि हिज्बुल्लाह लिटानी नदी के दक्षिण में अपनी सशस्त्र उपस्थिति को समाप्त कर देगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *