Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
Death of dhaba owner

जालंधर में ढाबा मालिक अनिल कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्टर दीपक राणा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप था कि उसने ढाबा पर कीड़े मिलने का दावा किया, जिससे अनिल कुमार की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

जालंधर 28 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रसिद्ध ढाबा मालिक अनिल कुमार की मौत से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर दीपक राणा उर्फ दीपक थापर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105, 3 (5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया है।

ए.सी.पी. निर्मल ने बताया कि दीपक राणा और अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि ढाबा पर सब्जी में कीड़े मिले थे। इस दौरान ढाबा मालिक के बेटे ने उनसे परेशान न करने की अपील की, क्योंकि उनके पिता हार्ट पेशेंट थे। इसके बावजूद दीपक राणा नहीं रुका, जिससे अनिल कुमार की तबियत बिगड़ गई और अस्पताल जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की और दीपक राणा को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी ताकि अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा सके।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *