Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

वाशिंगटन 28 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो )-अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को बताया कि मेक्सिको ने अमेरिकी सीमा पर प्रवासियों के अवैध प्रवेश को तुरंत रोकने के लिए सहमति दी है। यह बयान मेक्सिको और कनाडा से 25 प्रतिशत कर लगाने की उनकी घोषणा के बाद आया, जब इन देशों ने अमेरिका में अवैध प्रवास को रोकने में असमर्थता जताई थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से फोन पर उनकी एक सार्थक बातचीत हुई।

ट्रंप ने लिखा, “मेक्सिको अपने नागरिकों को हमारी दक्षिणी सीमा पर जाने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएगा, जिससे अमेरिका में अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा, “मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो के साथ मेरी हालिया बातचीत में उन्होंने अमेरिका में अवैध प्रवेश को रोकने पर सहमति व्यक्त की है, जिससे हमारी दक्षिणी सीमा पर अवैध प्रवेश प्रभावी रूप से बंद हो जाएगा।”

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। ट्रंप ने सोमवार को एक पोस्ट में कहा था कि 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद वह अपने पहले उपाय के तहत कनाडा और मेक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत कर लगाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।  

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *