Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 13 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) –: शहर में एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के रामा मंडी के ढिलवां में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद उसका शव एक कुएं में से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है। मृतका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और दो माह पहले ही शादी हुई थी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद पति फरार बताया जा रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक लड़की की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। लोगों का कहना है कि उक्त वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई बयान नहीं दिया है।  वहीं इस मामले में थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *