Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
download (13)

लंदन 24 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ). ब्रिटेन में 3 स्‍कूली छात्राओं की हत्‍या के मामले में दोषी करार एक 18 साल के किशोर को कठोर सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने दोषी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है. पिछले साल जुलाई में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट में टेलर स्विफ्ट थीम वाले योग और डांस वर्कशॉप में तीन स्कूली लड़कियों की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया था. उसको गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. उसे कम से कम 52 साल की सजा काटनी होगी, तब जाकर उसके पैरोल पर विचार किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, अक्सेल रुडाकुबाना (जो हत्या के समय 17 साल का था) ने सात से 13 साल के आठ अन्य बच्चों, योग ट्रेनर लीन लुकास और बिजनेसमैन जॉन हेस की हत्या का प्रयास करने का भी अपराध स्वीकार किया था. लिवरपूल क्राउन कोर्ट में सजा सुनाते हुए जज जूलियन गूज ने कहा कि अगर रुडाकुबाना हमले के समय 18 साल का होता, तो उसे पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ती और उसे कभी रिहाई का मौका नहीं मिलता. जज ने कहा, ‘वह अपनी जिंदगी का लगभग पूरा हिस्सा हिरासत में बिताएगा. मुझे लगता है कि उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा और वह अपनी पूरी जिंदगी हिरासत में रहेगा.’

कोर्ट की कार्यवाही में बाधा
गुरुवार को अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण रुडाकुबाना को अदालत से निकाल दिया गया. उसकी अनुपस्थिति में जज ने सजा सुनाई. जज ने कहा कि वह सबसे चौंकाने वाले और अत्यंत गंभीर अपराध का दोषी है. वह खुश और मासूम युवा लड़कियों की हत्या करना चाहता था. लगभग 15 मिनट के दौरान उसने तीन लड़कियों की हत्या करने की कोशिश की और आठ और बच्चों की हत्या का प्रयास किया. इसे समझना मुश्किल है कि उसने ऐसा क्यों किया. मुझे यकीन है कि रुडाकुबाना का हत्या करने का दृढ़ और निश्चित इरादा था और वह सभी 26 बच्चों की हत्या कर देता.

सारांश:एक व्यक्ति को तीन छात्राओं की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में उम्रभर की सजा सुनाई गई है। घटना को 52 साल हो चुके हैं, और अब पैरोल पर विचार किया जा रहा है। यह मामला न्याय व्यवस्था और पैरोल नीति पर सवाल उठाता है, जबकि कई लोग अपराधी की सजा की अवधि और उसकी पुनर्वास प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *