Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 27 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: श्री अमृतसर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़ने की घटना बेहद निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। 

सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा, कि उक्त घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी हों।  दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा, पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

सारांश बाबा साहिब की प्रतिमा तोड़ने की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को गंभीर मानते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *