Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कोलकाता 25 फरवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. पश्चिम की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोमवार को 675 सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की. इस बैठक को ‘डॉक्टरों का सम्मेलन’ और ‘चिकित्सा सेवा ही मानव सेवा है’ नाम दिया गया, जिसमें राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हुए. हालांकि इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विवाद हो गया.

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों से कहूंगी कि विदेश मत चले जाइएगा. यहीं बंगाल में रहिये, देखिये ‘लोहे की जंजीरें’ (डिपोर्ट किए जाने वाले के साथ) क्या हो रहा है…

तृणमूल चीफ ने इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए सोमवार को सख्त सजा की मांग की. उन्होंने जान गंवाने वाली लेडी डॉक्टर को अपनी ‘बहन’ बताया और पीड़िता के माता-पिता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. डॉक्टर की अस्पताल में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी.

धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में सीनियर-जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की एक विशेष सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘मैं उस परिवार के लिए संवेदनशील हूं, मैं आरोपी की ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग करती हूं. मैं अपने भाइयो को कहूंगी कि बहनों की रक्षा करो… और बहनों को भी भाइयों की रक्षा करनी चाहिए.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अगर पेशेंट यह देखता है कि डॉक्टर ने अच्छी ट्रीटमेंट की हैं, तो वे बड़े ही खुश होकर घर जाते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार डॉक्टर्स को लेकर काफी गलत कैंपेन चलाया जाता है. यह ठीक नहीं कि हर डॉक्टर ऐसे हैं. फेक वीडियो की तरह फेक मेडिसिन भी निकली हैं. अगर डॉक्टर्स एक साथ एकजुट होकर रहते हैं तो वह राजनीति से परे होंगे. डॉक्टरों का काम ही सेवा करना.’

न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला और अपराजिता विधेयक पेश करने पर जोर दिया, जिसमें बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मैं भी इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतरी थी. हमारी सरकार ने अपराजिता विधेयक पारित किया था, लेकिन यह अब भी (राष्ट्रपति के पास) लंबित है.’

पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. इस घटना के बाद अपराजिता महिला और बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक, 2024 को पिछले सितंबर में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था. इस विधेयक में बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है, अगर उनके अपराध की वजह पीड़िता की मृत्यु हो जाती है या वह कोमा में चली जाती है.

सारांश: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से विदेश न जाने की अपील करते हुए RG कर कांड की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पहले भी डॉक्टरों को लोहे की जंजीरों से बांधा गया था, और अब भी उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। ममता ने चिकित्सा पेशे में हो रहे दबाव को लेकर चिंता जताई।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *