Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
Dehydration

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इसमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे सीजनल फलों का सेवन करें, जो आपको लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी, थकान और पेट की समस्याओं से बचाएं. गर्मी के मौसम में बाजार में खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे फलों की भरमार होती है. इन फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. आप इन्हें घर के बाहर भी खा सकते हैं और हाइड्रेटेड रह सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सुपर फ्रूट्स के बारे में, जो गर्मी में आपको हाइड्रेटेड रखेंगे.

सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रीवा के अधीक्षक डाॅक्टर अक्षय श्रीवास्तव कहते हैं कि इस मौसम में आने वाले सभी फल और सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होते हैं. ये न केवल हमारी प्यास बुझाते हैं, बल्कि हमें तरोताजा भी बनाए रखते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में अपने आहार में बदलाव करते हुए इन मौसमी खाद्य पदार्थों को शामिल करें. इससे तेज गर्मी में भी आप हाइड्रेट और एनर्जेटिक बने रहेंगे.

गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए खाएं ये फल और सब्जियां
1. संतरा-
 गर्मियों में संतरे हर जगह मिल जाते हैं. इस फल की तासीर ठंडी होती है. यह थोड़ा खट्टा जरूर होता है, लेकिन गर्मी से बचने के लिए रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं. इसमें पोटैशियम होता है, जो गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करता है. 88 प्रतिशत पानी से युक्त यह फल विटामिन-सी, ए, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है.

2. तरबूज- गर्मियों में ठंडा और मीठा तरबूज खाने से अच्छा कुछ नहीं है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. 92 प्रतिशत पानी होने के कारण यह फल सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग पदार्थों में से एक है. इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन की भरमार होती है, जो कैंसर और स्ट्रोक में फायदेमंद है. खासतौर से गर्मियों में तरावट के लिए एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन इसे खाने के बाद पानी पीने से बचें.

3. टमाटर- टमाटर एक सदाबहार फल है, जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है. गर्मी के दिनों में इसे कच्चा खाने से विटामिन-ए, बी-2, सी, फोलेट, क्रोमियम, फाइबर, पोटेशियम और फाइटोकेमिकल्स जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. इसका सलाद बनाकर खाने से कैंसर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर और हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है। टमाटर में 95 प्रतिशत पानी होता है.

4. खीरा- खीरा गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है. यह डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है. विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के साथ इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. खीरा बॉडी के लिए बेहतरीन डिटॉक्सिफायर है और त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने का शानदार घरेलू उपाय भी है.

5. आम- फलों का राजा आम गर्मियों का सबसे अच्छा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी बहुत होती है, इसलिए अगर आप अपने कैलोरी इंटेक पर ध्यान देते हैं, तो इसे कम मात्रा में खाएं. इसमें विटामिन-ए और सी, सोडियम, फाइबर और 20 से ज्यादा मिनरल्स होते हैं, जो गर्मी से बचाते हैं. इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. 88 प्रतिशत पानी से बने आम गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *