Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 20 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: पंजाब के लोग नई परेशानी में फंस गए है। दरअसल,  पूरे पंजाब में लगातार दूसरे दिन ड्राइविंग टैस्ट ट्रैकों पर कामकाज ठप्प रहा। तकनीकी कारणों के चलते सर्वर ठप्प होने की वजह से बुधवार को भी ट्रैक पर कोई कामकाज नहीं हो पाया। चंडीगढ़ रोड स्थित सैक्टर 32, राजकीय कॉलेज, जगराओं और खन्ना के ट्रैकों पर भी आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। 

इससे पहले मंगलवार को सर्वर ठप्प होने की वजह से कामकाज बंद हो गया था, जोकि देर शाम तक शुरू नहीं हो पाया था मगर ट्रैक प्रशासन की तरफ से नोटिस चस्पा कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो अभी सर्वर चलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। इस कारण आवेदकों को आने वाले दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *