Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब ​​ 24 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – : पंजाब में लगातार तापमान बढ़ रहा है। पंजाब के कई जिलों का तापमान मार्च महीने में ही 30 डिग्री को पार कर गया है। लोगों को दिन के समय कड़कती धूप के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   

वहीं इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय की ओर एक नई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रही है पर इसका पंजाब में कोई खासा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। अगले एक हफ्ते पंजाब का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी व 4 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के कुछ इलाकों में 26 और 27 मार्च को तेज हवाएं चलने का अनुमान है।   

सारांश: पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *