Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
bsf jawan

25 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर गलती से सरहद लांघ कर पड़ोसी मुल्क की सीमा से पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद  पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ कांस्टेबल पीके सिंह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच दो बार फ्लैग मीटिंग भी हो चुकी है, लेकिन दोनों बार मीटिंग बेनतीजा रही। 

बीएसएफ अधिकारियों को पाकिस्तान की हिरासत में कांस्टेबल पीके सिंह की चिंता सता रही है। यह भी चिंता हो रही है कि पाकिस्तानी सेना बीएसएफ जवान के साथ किस तरह का सलूक कर रही होगी। 48 घंटे का समय बहुत ज्यादा होता है। इससे पहले जब कभी भी गलती से कोई जवान एक-दूसरे मुल्क की सीमा में आता या जाता था तो उसे फ्लैग मीटिंग के बाद वापस लौटा दिया जाता था। कई बार तो दोनों देशों के नागरिकों को भी इसी तरह सुरक्षित लौटाया भी गया है। हालांकि इस बार पहलगाम हमले की वजह से दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद पाकिस्तान रेंजर्स बीएसएफ जवान को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। 

बीएसएफ ने कई बार दिखाई दरिया दिल्ली
बीएसएफ ने कई बार दरिया दिल्ली दिखाई है कि जब कभी पाकिस्तानी नागरिक सीमा लांघ कर भारतीय इलाके में घुस आता था तो बीएसएफ उसे पकड़ने के बाद फ्लैग मीटिंग कर उसे पाकिस्तानी रेंजर्सों के हवाले कर देती थी। यह एक ऐसा मामला सामने आया है कि 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवान को फ्लैग मीटिंग करने के बाद भी रिहा नहीं किया है। 

पाकिस्तान की तरफ से नहीं है फेंसिंग
आपको बता दें कि कई बार पाकिस्तानी गांव से बच्चे और लोग गलती से भारत की सीमा में घुस जाते हैं क्योंकि पाकिस्तान की तरफ कोई फेंसिंग नहीं लगी है सिर्फ एक सफेद पिल्लर है वह भी काफी दूरी पर लगे हैं। जबकि इंडिया की तरफ जो फेंसिंग की गई है उस तरफ भी भारत की काफी जमीन है। ऐसे में कई बार पाकिस्तानी ग्रामीण भारत के इलाके में आ जाते थे तो बीएसएफ उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्सों को सौंप देती थी। तीसरे दिन भी बीएसएफ अपने जवान को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग करने का प्रयास कर रही है।

दो बार रेंजर्स के साथ बैठक कर चुके हैं बीएसएफ अधिकारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान पीके सिंह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। वह बुधवार को गलती से बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तान सीमा पर चला गया था। जवान को छुड़ाने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स अधिकारियों के बीच पहले बुधवार रात और फिर वीरवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे फ्लैग मीटिंग हुई थी। लेकिन दोनों मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके सिंह को वापस नहीं लौटाया। 

सारांश: पाकिस्तान की हिरासत में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान को 48 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। दो बार फ्लैग मीटिंग भी हो चुकी है लेकिन पाकिस्तानी रेंजर्स जवान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *