Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 07 मई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, आज यानि बुधवार को किसानों द्वारा अमृतसर के देवीदासपुरा में दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रेक जाम करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में अगर आप इस रूट पर ट्रेन यात्रा कर रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों को जमीनों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। पंधेर का कहना है कि किसानों की करोड़ों की जमीनों को सरकार द्वारा कोड़ियों के भाव खरीदा जा रहा है। मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर अत्याचार किया जाता है। इसी के चलते केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए 7 मई को अमृतसर के देवीदासपुरा में 12 बजे रेलवे ट्रैक को जाम करने का ऐलान किया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *