Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
Man Murdered uncle

फिरोजपुर 13 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : फिरोजपुर के गांव अक्कू मस्तके में मामूली जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने गोली मार कर अपने मामा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की पास-पास में जमीन थी। जमीन की बट को लेकर विवाद हुआ था। 

सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मुख्तियार सिंह वासी गांव अक्कू मस्तके के बड़े भाई ने बताया कि उनका भाई खेत में धान की फसल को पानी लगा रहा था। तभी वहां पर उनका भांजा सुखदेव सिंह पहुंच गया। उसने मुख्तयार सिंह से गाली गलौच किया। मामला काफी बढ़ गया। सुखदेव सिंह और उसके परिजनों ने मुख्तयार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद भी उसे आरोपी घसीटते हुए अपनी हवेली में ले गए और वहां पर तेजधार हथियार से उस पर वार करते रहे। मुख्तियार की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपीडी मनजीत सिंह का कहना है कि मुख्तियार सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों के बयान लिखे जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। मुख्तियार सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। इनका जमीनी विवाद था।


Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *